फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: आलिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप और सरगुन बनीं देसी किम कार्दशियन, आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 06 Aug 2022 09:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
मनोरंजन की बात हो तो फैंस बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की खबरों की हर जानकारी रखना चाहते हैं, वहीं स्टार्स की जिंदगी में क्या चल रहा है, इसे लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिलती है। इसलिए सितारे भी चाहे कहीं ट्रिप  पर जा रहे हों या उनकी जिंदगी के खूबसूरत लम्हें हो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम जानते हैं कि किसी सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वह इन दिनों इस समय अपनी प्रेग्नेंसी और आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद पहली बार पति रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र के सिलसिले में मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान आलिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से भी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 11
सरगुन मेहता - फोटो : insta
अभिनेत्री सरगुन मेहता टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीर व वीडियो साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने जो लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं ,उनमें वह अपने पालतू बुलडॉग को घुमाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "देसी कार्दशियन आली फोटो नी लगदी??" (देसी कार्दशियन वाली फोटो नहीं लगती??)।

4 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन वह अब भी इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के फ्रॉक सूट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : insta
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर से अपनी वेब सीरीज महारानी के सीजन 2 से धमाका करने को तैयार हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी इस आगामी वेब सीरीज के प्रमोशन के मौके पर रेड कलर के आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनका स्टनिंग लुक नजर आ रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
मोनालिसा - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं, हालांकि आज एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इन फोटो को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने लिखा- "आपको मुझे बिना मेकअप के देखना चाहिए"।
विज्ञापन

7 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : insta
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय लंदन में हैं और अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। आज एक्ट्रसे ने वहां से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उन्हें स्टाइलिश अंदाज में देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने दोस्तों संग भी शेयर की हैं।

8 of 11
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : insta
अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे हैं और वह इसी क्रम में सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट्स साझा करते रहते हैं। आज भी एक्टर ने फिल्म के दृश्य से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिनेत्री अनन्या पांडे संग नजर आ रहे हैं।

9 of 11
मालविका मोहनन के जन्मदिन की तस्वीरें - फोटो : insta
आज साउथ अभिनेत्री मालविका मोहनन ने आज अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। सेलिब्रेशन में विजय सेतुपति, कार्तिक आर्यन, सिंगर बादशाह, निर्देशक अनुराग कश्यप समेत कई सेलिब्रिटा शामिल हुए। एक्ट्रेस ने में अपने बर्थडे बैश की कई तस्वीरें साझा की हैं।

10 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। वह इस फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से वर्कआउट की तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा- "मेहनत की और शो ऑफ नहीं किया तो क्या मेहनत की?"।
विज्ञापन

11 of 11
करण कुंद्रा - फोटो : insta
टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने आज जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह स्टाइलिश अंदाज में बाइक पर बैठकर पोज करते नजर आ रहे हैं। ये उनके आगामी प्रोजेक्ट के शूट के दौरान की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें