रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि रणबीर कपूर की यह फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है। यह अयान मुखर्जी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मेगा बजट इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।