फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मां की भक्ति में खोए खेसारी लाल यादव, शारदीय नवरात्रि से पहले लाए नया देवी गीत ‘जय जननी जय जय’

Thu, 08 Sep 2022 05:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जय जननी जय जय - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री का रुतबा अब काफी बढ़ गया है। पूरे देश में भोजपुरी गानों और उनके कलाकारों को काफी पसंद किया जाता है। हर व्रत-त्योहार के मौके पर भोजपुरी में कई नए गाने रिलीज होते हैं। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, लेकिन भोजपुरी के कलाकार अभी से अपने नए गाने लेकर आने लगे हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव अपना नया देवी गीत ‘जय जननी जय जय’ रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
जय जननी जय जय - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल के इस गाने 'जय जननी जय जय' को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को रिलीज हुए एक दिन बीत चुका है और यह अभी भी यूट्यूब पर 13 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे लोग कितना पसंद कर रहे हैं। वहीं, गाने पर लाइक्स और कमेंट्स की भरमार है। कोई खेसारी लाल कि आवाज को पसंद कर रहा है, तो किसी को भक्ति में डूबे उनका अंदाज बढ़िया लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
‘जय जननी जय जय’ में खेसारी लाल यादव के साथ आस्था सिंह हैं। दोनों की आवाज के जादू से सजे इस भक्ति गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। वहीं, गाने के डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड है। रिलीज के एक दिन बाद ही गाना लोगों की जुंबा पर चढ़ गया है।

विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
बता दें कि खेसारी लाल यादव का बीते दिनों नम्रता मल्ला के साथ 'पारो' गाना आया था। गाने में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपने सुरों से सजाया, वहीं गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें