फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग का हुआ एलान, मुख्य किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Sat, 10 Sep 2022 08:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज होने के साथ ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय मान्यता पर बनी इस फिल्म की कहानी शिव नाम के एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके पास आग को  नियंत्रित करने की महाशक्ति है।

विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज होने के साथ ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय मान्यता पर बनी इस फिल्म की कहानी शिव नाम के एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके पास आग को  नियंत्रित करने की महाशक्ति है। इसके अलावा शिव के पास एक ऐसी शक्ति भी है,जिससे उसे यह पता चला है कि दुनिया खतरे में हैं। यहीं से शुरू होती है ब्रह्मांड की रक्षा और शक्तियों को खोजने के लिए शिव की यात्रा। फिल्म के पहले भाग को इसी के ईर्द-गिर्द बुना गया है। लेकिन पहले भाग के आते ही अब इसके दूसरे भाग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को देखने के लिए बाद अब लोग इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा भी कर दी गई है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग 1 के अंत में दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के दूसरे भाग का नाम ब्रह्मास्त्र भाग II- देव है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे भाग में देव की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की लिस्ट में ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे है। मीडियो रिपोर्ट् में यह भी कहा गया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट II में भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन को संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को लेकर और कई जानकारियां सामने आई हैं। खबरों की मानें तो तीन भाग वाली इस फिल्म के दूसरे भाग दो अभिनेत्रियां मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे भाग में दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के लिए चुना गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में तो वह भी दावा किया गया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाती नजर आने वाली है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दीपिका फिल्म के पहले भाग में भी कैमियो करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, हाल ही में रिलीज हुए ब्रह्मास्त्र की बात करें तो 9 सितंबर को सिनेमघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है तो वहीं कुछ को इसकी कहानी में कोई दम नहीं दिख रहा है। हालांकि, पहले ही कमाई से ही इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आगे क्या कमाल करती है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आए हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें