फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर जारी 'ब्रह्मास्त्र' की ताबड़तोड़ कमाई, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sat, 10 Sep 2022 08:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई इस फिल्म से इसकी पूरी टीम काफी उम्मीदें थीं।

विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई इस फिल्म से इसकी पूरी टीम काफी उम्मीदें थीं। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन को देख कहा जा सकता है कि फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म के दूसरे के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं दूसरे दिन अयान मुखर्जी की यह फिल्म अपनी झोली में कितने रुपये समेटने में कामयाब रही। 

विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को ओपनिंग डे से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म ने जहां पहले दिन देशभर में 36 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रणबीर-आलिया की इस फिल्म ने आज यानी शनिवार को पूरे देश में लगभग 41. 50 करोड़ की कमाई कर डाली है। 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड का शिकार हुई उस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दो दिन शानदार कमाई करते हुए यह साफ कर दिया कि फिल्म आगे भी कमाल करने का दम रखती है। हिंदी भाषा के अलावा इस फिल्म को साउथ में भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शकों की डिमांड को देखते हुए कई प्रमुख शहरों में सुबह जल्दी के शो शुरू किए गए। पहले दिन हुए फिल्म को कलेक्शन को कोरोना महामारी के बाद किसी भी हिंदी फिल्म का सर्वाधिक आंकड़ा कहा जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो ब्रह्मास्त्र एक साई-फाई फिल्म है, जिसके तकनीक के साथ ही कमाल के वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है। वहीं इसकी कहानी रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए शिवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आग के साथ अपने अनोखे रिश्ते के साथ एक यात्रा पर निकलता है। वहीं, आलिया भट्ट ईशा की भूमिका निभाती हैं, जो शिवा की प्रेमिका हैं। इनके अलावा 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें