बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, बिना कॉमेडी सब अधूरा है । कॉमेडी करना हर किसी के बस की बात नहीं होती । आपको ऐसे ही एक कॉमेडी स्टार के बारे में बताते हैं जिन्होंने दर्शकों को हंसाने में बॉलीवुड स्टार को भी पीछे छोड़ दिया है । आपने इस शख्स को साउथ की लगभग हर फिल्म में देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
brahmanandam
- फोटो : instagram
साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि साउथ का हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने तीन दशक के करियर में ब्रह्मांनदम हजार से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
brahmanandam
- फोटो : twitter
ब्रह्मानंदम कॉलेज के दिनों में बच्चों की मिमिक्री किया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी । उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एमए किया था। उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगु के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया।
4 of 7
Brahmanandam
इसमें ब्रह्मानंदम का काम निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्हें एक और फिल्म दे दी गई जिसका नाम था 'चन्ताबाबाई'। बस फिर तो ब्रह्मानंदम की किस्मत पलट गई और उन्होंने जो रेस पकड़ी वो अभी तक खत्म नहीं हुई है। 60 साल की उम्र में भी ब्रह्मानंदम उतने ही लोकप्रिय हैं जितने फिल्म के हीरो होते हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
Brahmanandam
इस उम्र में भी वो एक हीरो की तरह बड़े ही जोश के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम को उनकी एक्टिंग के लिए पांच नंदी अवॉर्ड के अलावा कई और अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। और तो और ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
विज्ञापन
6 of 7
Brahmanandam
ब्रह्मानंदम ने एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्में की हैं । इसके चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था जो अभी तक इनके नाम ही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है।
ब्रह्मानंदम की फीस की बात करें तो वो एक दिन के 5 लाख रुपए चार्ज करते हैं । भारतीय सिनेमा में वो एकलौते ऐसे कॉमेडी एक्टर हैं जिनकी फीस सबसे ज्यादा है । ब्रह्मानंदम की पर्सनल लाइम की बात करें तो उनके दो बेटे राजा गौतम और सिद्धार्थ हैं। उनका एक पोता भी है ।