अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर-2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। क्योंकि इस सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा भी अब कर दी गई है। लेकिन इसी बीच अब इस सीरीज को बॉयकॉट करने की मांग होने लगी है। सवाल ये उठता है कि जिस फिल्म का इतने लंबे वक्त से सभी फैंस इंतजार कर रहे थे, उसे अचानक से बॉयकॉट करने की मांग क्यों की जाने लगी है ?