गर्ल गैंग जवान में
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्विटर पर झुंड बनाकर हैशटैग ट्रेंड कराने वालों की पहचान भी बीते साल के आखिर से ही शुरू हो चुकी है। और, ट्विटर की इस सक्रियता फायदा देश में सबसे ज्यादा हिंदी सिनेमा को मिल रहा है। और, यही वजह है कि अब किसी भी गाने, ट्रेलर, या पोस्टर को प्रमोट करने के लिए हैशटैग को पेड ट्रेंड कराने वालों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। अब ट्विटर पर ऑर्गेनिक तरीके से होने वाले ट्वीट से ही कोई हैशटैग ट्रेंड कर सकता है, पेड ट्वीट्स के जरिये हैशटैग ट्रेंड कराने की कोशिशों पर ट्विटर ने पूरी तरह से लगाम लगा रखी है।