करण जौहर, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीती 15 फरवरी को गुवाहाटी में किया गया। खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर का आयोजन मुंबई से बाहर किया गया। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुवाहाटी में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड से सभी सितारे एक दिन पहले ही गुवाहाटी पंहुच गए थे। इस आयोजन में शामिल होने वालों में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान,अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।