फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर कमाई के मामले में बाहुबली 2 के सामने बौनी है 'पद्मावत', आंकड़े चौंकाने वाले

Tue, 30 Jan 2018 02:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लंबे विवाद के बाद रिलीज हुई 'पद्मावत' ने भले ही 4 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली हो। अमेरिका में सभी शो हाउसफुल चल रहे हों, लेकिन बंपर कमाई के मामले में 'पद्मावत' अभी भी बाहुबली 2 के सामने बौनी है। विरोध और बवाल ने संजय लीला भंसाली को तगड़ा झटका दिया है। देख‌िए, ये रिपोर्ट..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बंपर कमाई के मामले में बाहुबली 2 के रिकार्ड को अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई। बाहुबली 2 की पहले दिन की ओपनिंग बहुत जबरदस्त रही थी। पहले दिन फिल्म की कमाई 121 करोड़ रुपए रही। इससे पहले 'बाहुबलीः द बिगनिंग' ने 50 करोड़, कबाली ने 47 करोड़ और हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
हालांकि देशभर में भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' ने संजय लीला भंसाली की ही 'बाजीराव मस्तानी' से करीब दोगुनी कमाई कर ली। देशभर में रिलीज न हो पाने के बावजूद फिल्म ने पहले चार दिनों में 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि, 2015 में आई बाजीराव मस्तानी 4 दिन में 57 करोड़ रु. कमा पाई थी। 

4 of 7
हालांकि 'पद्मावत' बजट का पैसा निकाल चुकी है। करीब 250 करोड़ रुपए में बनी 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा हुआ। इस तरह कुल कमाई मिलाकर फिल्म यानी 206 करोड़ कमा चुकी थी।
विज्ञापन

5 of 7
बाहुबली 2 देश में सबसे ज्यादा 8000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, लेकिन पद्मावत केवल 3500 स्क्रीन पर ही लग पाई, जबकि शुरुआती अंदाजा 4000 स्क्रीन पर रिलीज का था। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जैसे बड़े हिन्दी बेल्ट वाले प्रदेशों और गुजरात में पूरी तरह स्क्रीनिंग नहीं हो पाने का खामियाजा इसे उठाना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

6 of 7
घरेलू सिनेमाघरों के 35 प्रतिशत स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका, फिल्म ने पहले दिन ही करीब 17 से 19 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले 24 दिसंबर को फिल्म की प्रिव्यू स्क्रीनिंग हुई। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार को हुई प्रिव्यू स्क्रीनिंग में 'पद्मावत' ने 5 करोड़ रुपए कमाए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बता दें कि संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ उर्फ पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार उनके महाकाव्य ‘पद्मावत’ नाम से उपजा है। उन्होंने अवधी भाषा में ‘पद्मावत’ की रचना की थी। उनकी रचना पर भंसाली ने अपनी फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म को लेकर देशभर में विरोध हुआ। करणी सेना तो आज भी बवाल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें