फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की छलांग, जानें कैसा रहा कैप्टन अमेरिका और तंडेल का हाल

Mon, 17 Feb 2025 08:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' और 'कैप्टन अमेरिका' के साथ साउथ फिल्मों का भी बोलबाला देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस की संडे रिपोर्ट।
विज्ञापन
1 of 5
छावा-कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के साथ ही कुछ अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को पसंद आ रही है। छावा के कलेक्शन में तो लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। इसके साथ ही नागा चैतन्य और अजीत कुमार की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की रिलीज को तीन दिन हो गए हैं। इन तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने कुल 116.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। रिलीज के पहले दिन  फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़ कर 37 करोड़ रुपये हो गया। कल तीसरे दिन फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड
'छावा' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी 'कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने। इस फिल्म की कमाई में पहले दिन से कोई खास अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.3 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन 4.15 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए। कल तीसरे दिन फिल्म को 4.25 का कारोबार मिला। इसके साथ ही कैप्टन अमेरिका की कुल कमाई 12.70 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' - फोटो : सोशल मीडिया
तंडेल
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्या की फिल्म तंडेल को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म 07 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में 49.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 3.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म अब तक कुल 57.19 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
सुपरस्टार अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' भी दर्शकों को पसंद आ रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 72.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, वीकेंड का इस फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये और रविवार को 11वें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमा सकी। इसके साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन 77.35 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें