'छावा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता दिनेश विजन की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के आगे निकलती दिख रही उन्हीं की ये दूसरी फिल्म ‘छावा’ उनकी कंपनी मैडॉक फिल्म्स को और मजबूती से फिल्म जगत में स्थापित करती है। बीते साल मैडॉक फिल्म्स की दो फिल्मों ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ ने तहलका मचाया था, इस साल ये कारनामा साल के पहले दो महीनों में ही मैडॉक की ‘स्काईफोर्स’ और ‘छावा’ ने कर दिया है। जिस रफ्तार से ‘छावा’कमाई कर रही है, उसे देखते हुए इसके हाल फिलहाल धीमी पड़ने के आशंका बहुत कम है।