फरवरी महीने के शुरुआती दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों के लिए ठंडे रहे, लेकिन विक्की कौशल फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर उम्मीद की किरण जगाई। हालांकि, फरवरी के आखिरी दिनों का हाल भी बहाल नजर आया, क्योंकि अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस भी सुस्त पड़ गई। वीकएंड पर फिल्मों की कमाई में सुधार आने की उम्मीद जताई गई थी, चलिए जानते हैं कि बीते दिन यानी रविवार को सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।