बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बॉलीवुड और एक हॉलीवुड फिल्म के बीच टक्कर देखने को रही है। जहां शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, वहीं कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म का तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता दिखाई पड़ रहा है। इन दोनों के साथ ही लगी हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया' कलेक्शन के मामले में अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही सभी भारतीय फिल्मों की तुलना में हॉलीवुड की इस फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। यहां पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -