देश के साथ-साथ विदेश में भी इस समय सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नाम गूंज रहा है। चार साल बाद सुपरस्टार की वापसी चिन्हित करती इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थी और 'पठान' उन सभी उम्मीदों पर खरा उतर रही है। एक ओर जहां बॉलीवुड की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्में 'वारिसु' और 'थुनिवु' अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच पाने में सफल हो रही हैं। इसी बीच अब इन सभी फिल्मों की मंगलवा को हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं इन सभी फिल्मों की बीते दिन हुई कमाई के बारे में-