फरवरी का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है, लेकिन जनवरी से लगी 'पठान' और साउथ की फिल्म 'वारिसु' के अलावा दर्शकों का मनोरंजन करने अभी तक कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को कई नई फिल्में रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, इन दिनों सिनेमाघरों में 25 जनवरी को आई शाहरुख खान की 'पठान' और विजय की 'वारिसु' देखने को मिल रही है, इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पहले दिन से भरपूर प्यार दिया है। हालांकि, अब इन दोनों फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है और 17 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की 'शहजादा' भी रिलीज हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।