'छावा' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात
फिल्म 'छावा' को करीब 130 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। लगभग 350 करोड़ रुपये फिल्म कमा चुकी है। 400 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री के लिए इसका रास्ता एकदम साफ है। इस फिल्म की रिलीज के बाद अर्जुन कपूर और दो हीरोइनों (भूमि पेडनेकर, रकुलप्रीत सिंह) वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज हुई। हालांकि, 'छावा' पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा। इस हफ्ते भी फिल्म की धांसू कमाई जारी रहने वाली है। हिंदी पट्टी में दूसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 'छावा' ने अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म इस मामले में आमिर खान की 'दंगल' को पीछे धकेलने की कगार पर है।