फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report Friday: सिनेमाघरों में दहाड़ी 'छावा', 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की धीमी शुरुआत

Sat, 15 Feb 2025 08:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report Friday: शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'छावा' और 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का पहला दिन था। चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों के साथ-साथ अन्य पुरानी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा। 
विज्ञापन
1 of 6
छावा-कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : इंस्टाग्राम
फरवरी के एक और शुक्रवार के साथ सिनेमाघरों में नई फिल्मों का धमाका हुआ। इस शुक्रवार भी दो नई फिल्में रिलीज हुईं- पहली 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' और दूसरी विक्की कौशल व रश्मिका मंदाना की 'छावा'। चलिए जानते हैं कि दोनों ही फिल्मों को शुरुआती तौर पर दर्शकों से कितना प्यार मिला। वहीं, इन सबके बीच पुरानी फिल्में सिनेमाघरों से निकलने की तैयारियां करने लगी हैं। चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 6
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' को दर्शको और समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कमाल दिखाया। बॉक्स ऑफिस पर विक्की की दहाड़ गूंजी और पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के अनुसार, 130 करोड़ रुपये है। पहले दिन फिल्म ने 23 प्रतिशत से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 6
कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica
कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड
'कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की शुरुआत भारतीय दर्शकों के बीच कुछ खास नहीं रही। पहले दिन यह दर्शकों पर खास जादू नहीं चला पाई। फिल्म को समक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया। पहले दिन फिल्म ने 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जा जा रही है।

4 of 6
बैडएस रवि कुमार, लवयापा - फोटो : यूट्यूब
बैडएस रवि कुमार-लवयापा
7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने दर्शकों के बीच अपने सीन्स और डायलॉग के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थी और पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन गुजरते दिनों के साथ इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जाने लगी। पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कमाई लाखों में सिमटने लगी। वहीं, शुक्रवार को इसकी कमाई के आकड़ें उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में लगता है कि यह फिल्म 8.20 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों से उतर गई है। वहीं, कुछ यही हाल जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' का भी हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
तंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम
तंडेल
बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने के लिए साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड की दोनों फिल्मों से बेहतर रहा। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब इसका कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। हर दिन के साथ फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती चली जा रही है। शुक्रवार को यानी अपने नौवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 74.10 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें