फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Movies: विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर 'छावा'?

Fri, 14 Feb 2025 09:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal Movies: विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हो चुकी है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए जानते हैं उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल मौजूदा समय के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। उनकी फिल्मों को न केवल दर्शकों से प्यार मिला है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। उनकी फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इसी बीच आज हम बात करेंगे विक्की कौशल की पांच ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्होंने उनके करियर में सबसे बड़ी ओपनिंग ली।
Chhaava Day 1 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर गूंजी विक्की कौशल की दहाड़, पहले ही दिन लहरा दिया विजय का परचम
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'सैम बहादुर' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
सैम बहादुर
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर में उनके साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म भारतीय सैनिक सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। सैम बहादुर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म को हिट घोषित किया गया था। सूची में फिल्म पांचवें स्थान पर है।
Chhaava Movie Review: वैलेंटाइंस डे पर साथी के साथ थियेटर मत चले जाना, गश खा जाएगी कमजोर दिल की प्रेमिका
विज्ञापन

3 of 6
राजी - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
राजी
विक्की कौशल की फिल्म राजी में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को भी मेघना गुलजार ने ही निर्देशित किया था। 'राजी' ने पहले दिन सात करोड़ 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। टिकट खिड़की पर इसे सुपरहिट घोषित किया गया था। लिस्ट में यह फिल्म चौथे नंबर पर है।

4 of 6
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल के करियर में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का बहुत बड़ा महत्व है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। इसमें यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने पहले दिन आठ करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की थी। टिकट खिड़की पर यह ब्लॉकबस्टर घोषित की गई थी। फिल्म इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन

5 of 6
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की जोड़ी बैड न्यूज में दिखाई दी थी। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया था। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी,  फिल्म ने पहले दिन आठ करोड़ 62 लाख रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर औसत साबित हुई थी। सूची में यह फिल्म दूसरे पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
विक्की कौशल की फिल्म छावा उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। पहले दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म पहले नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें