फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: सिनेमाघरों में सुस्त हुई 'इमरजेंसी'-'आजाद' की रफ्तार, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बुरा हाल

Fri, 24 Jan 2025 10:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: फिल्म इमरजेंसी, आजाद, फतेह और गेम चेंजर की रिलीज के बाद से इन फिल्मों को कुछ खास दर्शक नहीं मिल रहे हैं। यह सभी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल साबित हो रही हैं। यही वजह है कि इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहा इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन....
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
17 जनवरी को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई फिल्म इमरजेंसी और आजाद अब बॉक्स ऑफिस पर टिकती नजर नहीं आ रही है। वहीं 10 जनवरी को रिलीज हुई गेम चेंजर और फतेह को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों ने कितने की कमाई की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
कंगना रनौत निर्देशित और अभिनित फिल्म इमरजेंसी भी दर्शक जुटाने में असफल होती नजर आ रही है। sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 50 हजार रुपये का कलेक्शन किया। वहीं  चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये और पांचवें दिन 1 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। वहीं छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये और सातवें दिन गुरुवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर इमरजेंसी ने अब तक 14 करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
राशा थडानी और अमन देवगन की पहली बॉलीवुड फिल्म दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है। फिल्म आजाद ने पहले दिन महज 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये और रविवार को 1 करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 65 लाख रुपये और मंगलवार को 6 लाख रुपये का कारोबार किया। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये और गुरुवार को फिल्म ने 42 लाख रुपए का कारोबार किया है। कुल मिलाकर फिल्म आजाद ने 6 करोड़ 77 लाख रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें:
Bhimsen Joshi: हर देशवासी को 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' से एक सुर में पिरोया, भारत रत्न भीमसेन जोशी के किस्से
 

4 of 6
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 117 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 9  लाख रुपये और 13वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 8 लाख रुपये ही हुई। 14वें दिन गुरुवार को गेम चेंजर ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई 128 करोड़ 85 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें:
Jay Om Prakash: मुशायरों में जाते थे ऋतिक के नाना जय ओम प्रकाश, इन खास अक्षरों से क्यों रखते थे फिल्मों के नाम
 
विज्ञापन

5 of 6
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
सोनू सूद की फिल्म फतेह भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अपने कलेक्शन की शुरुआत की। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 11 करोड़ 1 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 12वें दिन 17 लाख रुपये और 13वें दिन फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये का कारोबार किया। 14वें दिन फिल्म ने गुरुवार को 11 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 12 करोड़ 86 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें:
Sky Force Advance Booking: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स', जानिए कैसा रहा एडवांस बुकिंग का हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2  - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते फिल्म ने 725 करोड़ 8 लाख रुपये का तगड़ा कारोबार किया। वहीं दूसरे हफ्ते पुष्पा 2 द रूल ने 264 करोड़ 8 लाख रुपये का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 129 करोड़ 5 लाख रुपये हुई। चौथे हफ्ते फिल्म ने 69 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। पांचवें हफ्ते फिल्म ने 25 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया और छठे हफ्ते फिल्म ने 9 करोड़ 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 49वें दिन फिल्म ने 5 लाख रुपये और 50वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 1230 करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  

यह भी पढ़ें:
Suchitra Krishnamoorthi: क्या वाकई राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा? प्रीति को क्यों कहा आदमखोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें