फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report 2025: 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला इन फिल्मों का जादू, जानिए क्यों?

Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report Card Of 2025: साल 2025 के छह महीने बीत चुके है। इस साल एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक शैली की तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं। मगर, बॉक्स ऑफिस के गणित में कहां ठहरीं? जानिए
विज्ञापन
1 of 11
आजाद, केसरी वीर, लवयापा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2025 का सातवां महीना जुलाई शुरू हो चुका है। पिछले छह महीने में बॉलीवुड में कई फिल्में सिनेमाघरों में आईं। किसी की डेब्यू फिल्म आई तो किसी ने एक्शन का दम दिखाया। साल की शुरुआत फिल्म 'स्काई फोर्स' से ठीक-ठाक हुई। मगर, पूरे छह महीने की फिल्मों पर गौर किया जाए तो सिर्फ तीन फिल्में ही सुपरहिट का तमगा हासिल कर पाईं। 'छावा', 'रेड 2 ' और 'सितारे जमीन पर' ने शानदार कमाई की है। वहीं, कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिनसे बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीदें लगाई गईं, मगर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। जानते हैं
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
निर्देशक: कंगना रनौत
कास्टः
कंगना रनौत, श्रेयस तलपदे, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन आदि
बजट: करीब 60 करोड़ रुपये
इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 16.52 करोड़ रुपये
क्यों फ्लॉप रही?: रिलीज से पहले यह फिल्म खूब चर्चा में रही, बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा सकी। इस फिल्म की रिलीज डेट में बार-बार बदलाव हुए। फिर रिलीज के बाद इस पर इस पर विवाद रहा। पंजाब में फिल्म बैन रही,  जहां से कंगना की फिल्मों की कमाई का एक अच्छा हिस्सा आता है। संभवतः इन कुछ कारणों से फिल्म नहीं चली। खुद कंगना ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था, 'पंजाब! इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता था कि पंजाब में मेरी फिल्में सबसे अच्छी परफॉर्म करती हैं'।
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
निर्देशक:
अभिषेक कपूर
कास्ट: अजय देवगन, अमन देवगन, राशा थडानी, डायना पेंटी आदि
बजट:  करीब 80 करोड़ रुपये
इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस: 6.32 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली?: इस फिल्म से राशा थडानी और अमन देवगन ने डेब्यू किया। दोनों का अभिनय फिल्म की कमजोर कड़ी साबित हुआ। इसके अलावा निर्देशन और कहानी भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाईं।

Vismaya Mohanlal: मलयालम एक्टर मोहनलाल की बेटी इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, भाई को करेंगी फॉलो

4 of 11
लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
लवयापा
निर्देशक: अद्वैत चंदन 
कास्ट:
जुनैद खान, खुशी कपूर, आशुतोष राणा, कीकू शारदा आदि
बजट: करीब 60 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: इंडिया नेट करीब 7.04 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली: यह फिल्म कहने को तो मोहब्बत के महीने फरवरी में रिलीज हुई। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ने इसके जरिए बड़े परदे पर डेब्यू किया। मगर, फिल्म की कहानी दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई। खुशी का अभिनय कमजोर कड़ी साबित हुआ। यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई।
विज्ञापन

5 of 11
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मेरे हसबैंड की बीवी'
निर्देशक: मुदस्सर अजीज 
कास्ट: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह आदि
बजट: करीब 60 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: 9.38 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली: यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को गुदगुदा नहीं सकी। इसकी कॉमेडी कमजोर साबित हुई। इसके अलावा अर्जुन कपूर का जादू भी दर्शकों पर नहीं चला। कहानी भी कमजोर कड़ी रही।
विज्ञापन

6 of 11
'सिकंदर' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@.sacnilk.com
सिकंदर
निर्देशक: एआर मुरुगदास
कास्ट: सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी आदि
बजट: करीब 200 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: करीब 110.1 करोड़ रुपये 
क्यों नहीं चली: सलमान खान जैसे सुपरस्टार और धमाकेदार एक्शन, उस पर भी साउथ के निर्देशक का निर्देशन, मगर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई। क्रिटिक्स ने इसकी पुरानी कहानी और कमजोर निर्देशन को खराब बॉक्स ऑफिस की वजह बताया।
विज्ञापन

7 of 11
रोमियो एस3 - फोटो : सोशल मीडिया
रोमियो एस3
निर्देशक:
गुड्डू  धनोआ 
कास्ट: ठाकुर अनूप सिंह, पलक तिवारी
बॉक्स ऑफिस: यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी।
क्यों नहीं चली: यह फिल्म सिनेमाघरों में कब आई और कब चली गई, दर्शकों को पता ही नहीं चला। इसकी स्टारकास्ट से लेकर कहानी तक दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं रही।

8 of 11
ग्राउंड जीरो - फोटो : X
ग्राउंड जीरो
निर्देशक:
तेजस प्रभा विजय देओस्कर
कास्ट: इमरान हाशमी, सई ताम्हणकर, जोया हुसैन
बजट: 50 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: 7.54 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली: फिल्म प्रमोशन की कसौटी पर कमजोर रह गई। इसका बज नहीं बन पाया। फिर बॉक्स ऑफिस पर इसके मुकाबले में अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रही, जिसके चलते दर्शकों का ध्यान ज्यादा इस फिल्म पर नहीं गया।

9 of 11
द भूतनी - फोटो : एक्स
द भूतनी
निर्देशक:
सिद्धांत सचदेव
कास्ट: संजय दत्त, सनी सिंह, मौनी रॉय, पलक तिवारी
बजट: 30 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: 6.10 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली: कहने को यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस शैली की फिल्मों में दर्शकों की खास दिलचस्पी रहती है। मगर, यह फिल्म दर्शकों को नहीं खींच पाई और इसकी बड़ी वजह रही इसकी कहानी।

10 of 11
कपकपी - फोटो : इंस्टाग्राम: @bravoentertainment1
कपकपी
निर्देशक:
संगीत सिवन
कास्ट: तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, सिद्धि इदनानी, सोनिया राठी
बजट: 25 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: 0.97 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली: यह रीमेक फिल्म दर्शकों पर जादू नहीं चला सकी। इसकी चर्चा ही नहीं हुई। सिनेमाघरों में कब लगी और कब चली गई, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

केसरी वीर
निर्देशक:
प्रिंस धीमान
कास्ट: सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा आदि
बजट: 60 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस: 1.89 करोड़ रुपये
क्यों नहीं चली: रिलीज से पहले इस फिल्म की जबर्दस्त चर्चा रही। इस फिल्म से सूरज पंचोली ने कमबैक किया। मगर, फिल्म को दर्शकों ने नकार गिया। प्रिंस धीमान का निर्देशन और कमजोर कहानी इसकी बड़ी वजह रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें