सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन'
तकरीबन 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' सफलता का स्वाद चखने से चूकती नजर आ रही है। अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी यह मूवी जोरदार प्रमोशन के बाद भी उम्मीद के मुताबिक दर्शक जुटाने में असफल रही है। फिल्म ने 16वें दिन 86 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक का कुल कारोबार 226.11 करोड़ रुपये हो गया है।