फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'अवतार 2' का जलवा बरकरार, रणवीर सिंह के 'सर्कस' को पहले ही दिन नहीं मिले दर्शक

Sat, 24 Dec 2022 08:02 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार 2, सर्कस - फोटो : Social media
शुक्रवार का दिन एंटरटेनमेंट के लिहाज से बहुत जरूरी होता है। इस दिन सिनेमाघरों में नई-नई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती हैं। पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'अवतार 2' की बेहतरीन शुरुआत के बाद दर्शक ऐसी ही फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जाते हुए साल के साथ 'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' दोनों फिल्मों के अच्छे कलेक्शन के बाद लोगों में भी बढ़िया कंटेंट देखने की उम्मीद जगी है। 'अवतार 2' की बात करें तो यह फिल्म बढ़िया कलेक्शन करते हुए 200 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंच गई है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर अब भी 'दृश्यम 2' का कारोबार जारी है। वहीं कल सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' की रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। पहले तीन दिन धुआंधार कमाई करने के बाद वीकडेज में 'अवतार 2' के कलेक्शन का ग्राफ गिर गया है। कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 193.6 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 13.25 करोड़ रहा, जिसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 206.85 करोड़ रुपये हो गई है।  
Mohammed Rafi: फकीर के गानों की नकल कर गाना सीख गए थे मोहम्मद रफी? इस तरह दी थी पहली प्रस्तुति
विज्ञापन

3 of 4
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सर्कस
रणवीर सिंह ने वैसे तो इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन पिछले काफी समय से वह एक ही जैसे किरदारों में फंस कर रह गए हैं। इसी का नतीजा है कि जो दर्शक कभी रणवीर के बेहतरीन अभिनय पर तालियां बजाते थे, वह अब अभिनेता की फिल्में देखकर अपना सिर पकड़ लेते हैं। आखिरी बार अभिनेता 'जयेशभाई जोरदार' लेकर आए थे, जो फ्लॉप रही थी। अब बीते दिन उनकी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'सर्कस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। लेकिन तब भी यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में नाकाम रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'सर्कस' ने ओपनिंग डे पर महज सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है।  
Anil Kapoor: कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे अनिल कपूर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' ने पिछले महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी।  फिल्म के कलेक्शन के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन 'अवतार 2' के रिलीज होने के बाद से अजय देवगन की फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई थी। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने कुल 8.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 224.68 करोड़ रुपये हो गया है। 
Bigg Boss 16: सलमान खान ने एमसी स्टेन और शालीन को झाड़ा, कहा- तुम्हारी वजह से मां-बहन को मिलती हैं गालियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें