फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', विवादों के बीच पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

Thu, 10 Jan 2019 10:35 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo
कई राजनीतिक विवादों का सामना करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' आखिरकार अपनी तय तारीख पर ही रिलीज हो रही है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है। रिलीज के साथ ही अब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के कलेक्शन को लेकर भी चर्चा हो रही है।  
विज्ञापन

2 of 5
the accidental prime minister - फोटो : file photo
तमाम ट्रेड एनालिस्ट्स का मनाना है कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को उससे जुड़े विवादों का काफी फायदा मिल सकता है। माना जा रहा है कि फिल्म के विवादों में आ जाने का फायदा मिल सकता है। विवादों में आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को देखने का उत्साह बढ़ा है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर भी अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के साथ विक्की कैशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और रजनीकांत की फिल्म पेट्टा भी रिलीज हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का हिंदी भाषी सिनेमाघरों में कुछ खास असर नहीं दिखेगा। वहीं अगर विक्की कौशल की फिल्म उरी कुछ खास कमाल नहीं कर पाती है तो अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को इसका पूरा फायदा मिल सकता है। 

4 of 5
the accidental prime minister - फोटो : file photo
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' अपने पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को बीजेपी का एजेंडा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the accidental prime minister - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना संजय बारू के अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गजों राजनीतिक नेताओं के रोल के लिए देश-विदेश से कलाकारों को इकट्ठा किया है। यह फिल्म लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें