फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 घंटे के मेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय को मिला था PM मोदी जैसा लुक, बायोपिक पर लगा दिए 800 दिन

Thu, 10 Jan 2019 10:34 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi film poster - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है।
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Oberoi
जीहां फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने खुलासा किया है कि 7 घंटे बैठकर मेकअप कराना और पोस्टर्स के लिए 15 लुक टेस्ट देना किसी के लिए भी मुश्किल है, लेकिन विवेक इस सब पर खरे उतरें। संदीप सिंह का कहना है कि इस फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को चुनकर वह खुश हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi
दरअसल, प्रोड्यूसर संदीप ने खुलासा किया कि उन्हें इस बायोपिक के लिए ऐसे अनुभवी एक्टर की तलाश थी जो उनकी फिल्म को दो साल दे सके और इसलिए उन्होंने इस फिल्म में विवेक को कास्ट किया। उन्होंने कहा- विवेक ने फिल्म को अपने 800 दिन देकर बहुत कुछ दे दिया है। 

4 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से कितनी वाहवाही लूटती है। फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
narendra-modi
बता दें पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी। विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री मोदी के लुक को कैरी करने के लिए अपने लुक्स और बॉडीशेप पर बहुत पहले ही काम करना शुरू कर दिया था। संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें