Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' और नानी स्टारर 'पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। इनके अलावा 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन दिनों थिएटर्स में ‘द वन’, ‘द पैराडाइज’, हनुमान अंश और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए इन फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 6
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' गिन रही आखिरी सांसें
अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई अब लाखों में गिर गई है।
फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन पूरे कर चुकी है।
4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज बुधवार को 33 लाख की कमाई की है।
इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.68 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' अभी भी रेस में शामिल
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। आज बुधवार को इसने 1.64 करोड़ की कमाई की। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 313.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
4 of 6
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने कितनी की कमाई?
'द वन' के साथ ही हॉलीवुड मूवी 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने भी सिनेमाघरों ने दस्तक दी।
फिल्म 7 साल बाद 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' नाम से फिर से री-रिलीज हुई है।
लेकिन फैंस में फिल्म को लेकर पहले जैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
आज बुधवार को इसने 1.13 करोड़ की कमाई की है।
इसके साथ फिल्म ने 6 दिनों में 28.43 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'द पैराडाइज'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'द पैराडाइज' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के लिए पहला हफ्ता खास रहा है। आज बुधवार को इसने 2.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'द पैराडाइज' का टोटल कलेक्शन 104.38 करोड़ हो गया है।