Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी 2', 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' लगी हुई हैं। सभी फिल्मों का कलेक्शन काफी कमजोर है। जानिए गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा?
सिनेमाघरों में इन दिनों कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो बहुत अच्छी कमाई कर सके। जो फिल्में सिनेमाघरों में हैं वह कम कमाई कर रही हैं। 'द केरल स्टोरी 2' का कलेक्शन काफी कम है। 'अस्सी' का कलेक्शन भी काफी कम है। 'ओ रोमियो' को भी कम ही दर्शक मिल रहे हैं। आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
द केरल स्टोरी 2
रिलीज के चौदहवें दिन 'द केरल स्टोरी 2' ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 39.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपनी लागत भर की कमाई कर ली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' को शुरू से ही कम ही दर्शक मिल रहे हैं। रिलीज के इक्कीसवें दिन फिल्म ने 06 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के अट्ठाइसवें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.18 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।
'धुरंधर 2' से टक्कर
सिनेमाघरों में चल रही 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' और 'अस्सी' पहले से ही कम कलेक्शन कर रही हैं। इस बीच 19 मार्च को सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहले से ही काफी बज है। अब देखना होगा कि इसकी रिलीज के बाद पहले से चल रही फिल्में कितना कलेक्शन कर पाती हैं।