सिनेमाघरों में इन दिनों जिगरा, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, वेट्टैयन और देवरा मुख्य रूप से प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। हाल ही में आई आलिया की जिगरा को दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म को भी कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा रजनीकांत की वेट्टैयन की रफ्तार उनकी पिछली फिल्म जेलर से काफी धीमी है। जूनियर एनटीआर की देवरा का भी टिकट खिड़की पर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।