फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर LSD 2-दो और दो प्यार का हाल बेहाल, जानें बाकी फिल्मों की कमाई

Thu, 25 Apr 2024 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल का महीना बॉक्स ऑफिस के कुछ खास नहीं रहा है। इस महीने रिलीज हुई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, मैदान, एलएसडी 2 और दो और दो प्यार टिकट खिड़की पर कमाल दिखाने में नाकाम रही हैं। वहीं, पिछले महीने रिलीज हुई क्रू अब भी मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की। 
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली बेहद प्रभावित हैं 'चमकीला' की जिंदगी से, बोले- उन्होंने खुद को कभी स्टार समझा ही नहीं
विज्ञापन

2 of 6
लव सेक्स और धोखा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी एलएसडी 2 को दर्शकों ने सिरे से नाकार दिया है। शुरुआती दिन से ही यह फिल्म कमाई के लिए लगातार जूझती नजर आ रही है। मंगलवार को फिल्म ने आठ लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने छह लाख रुपये बटोरे हैं। अब फिल्म की कुल कमाई 87 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
दो और दो प्यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो और दो प्यार की हालत भी टिकट खिड़की पर खराब नजर आ रही है। फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है। वीकएंड के बाद कामकाज वाले दिनों में फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है। मंगलवार को इस फिल्म ने 28 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बुधवार को इस फिल्म ने 31 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म का कुल कारोबार तीन करोड़ 20 लाख रुपये हो गया है।

4 of 6
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां ईद पर रिलीज होने के बावजूद भी कमाल नहीं दिखा सकी है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के बावजूद फिल्म अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इसने 49.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने 86 लाख रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 57.71 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की मैदान का भी कमाई के मामले में हाल बुरा है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 28.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 14वें दिन फिल्म ने 76 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 37.81 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'क्रू' - कृति सेनन, तब्बू, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर क्रू का जलवा अब भी बरकरार है। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की अदाकारी के साथ फिल्म की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। 27वें दिन इस फिल्म ने 43 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 75.58 करोड़ रुपये हो गई है।
Rajkummar Rao: प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें