फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: सेंचुरी लगाने की दहलीज पर 'स्काई फोर्स', जानें अन्य फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 31 Jan 2025 07:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report:  बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितने रुपये बटोरे।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स, इमरजेंसी, डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम
नए साल का पहला महीना अब खत्म होने की कगार पर है। साल 2025 की शुरुआत हिंदी सिनेमा के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। जनवरी मेंअलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन कुछ को ही दर्शकों का प्यार मिल सका। अक्षय कुमार लंबे समय बाद स्काई फोर्स के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने में सफल रहे हैं। वहीं, कंगना रनौत की इमरजेंसी फ्लॉप हो चुकी है। इसके अलावा गेम चेंजर और डाकू महाराज भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
Hunter 2: एक बार फिर दुश्मनों को तोड़ने आए सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ से करेंगे दो-दो हाथ, 'हंटर 2' का टीजर जारी
विज्ञापन

स्काई फोर्स
अक्षय कुमार के लिए साल 2025 खुशियों की सौगात लेकर आया है। काफी अरसे के बाद उनकी किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित उनकी नई फिल्म को लोगों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने भी अपना डेब्यू किया है। उनकी अदाकारी को भी खूब सराहा जा रहा है। सातवें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 99.1 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Squid Game Season 3: 'स्क्विड गेम 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज
विज्ञापन

इमरजेंसी
कंगना रनौत को अपनी फिल्म इमरजेंसी से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, दर्शकों ने इस फिल्म को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। 14वें दिन इस फिल्म ने महज 17 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.47 करोड़ रुपये हो गया है।

डाकू महाराज
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज साउथ के साथ अब हिंदी पट्टी में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल और प्रज्ञा जायसवाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। हिंदी दर्शकों के बीच यह फिल्म अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है। वहीं, दक्षिण भारत में फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया है। 19वें  दिन इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 88.73 करोड़ रुपये हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने गुरुवार को महज 12 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 130.61 करोड़ हो गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें