टीवी शोज और उनकी टीआरपी को लेकर अक्सर बात होती है। इस हफ्ते की टॉप 30 शोज की रेटिंग सामने आई है। इस लिस्ट में अनुपमा ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हर हफ्ते टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी की जाती है। हाल ही में एक टीआरपी लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में अनुपमा ने फिर से बाजी मार ली है। आइए आपको बताते हैं पिछली बार पहले नंबर पर बने रहे शो उड़ने की आशा का क्या हाल है। साथ ही बताते हैं इस लिस्ट में टॉप 30 में किन शोज के नाम शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रूपाली गांगुली-अलीशा परवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपमा फिर आई टॉप पर
टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर अनुपमा आ गई हैं। यह सीरियल उड़ने की आशा की सीट पर कब्जा कर फिर टॉप पर आ गया है। रुपाली गांगुली के शो अनुपमा को इस लिस्ट में 2.5 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
3 of 6
सीरियल उड़ने की आशा
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़ने की आशा एक पायदान नीचे
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, यह सीरियल पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर बना हुआ था, हालांकि शो अब एक पायदान खिसककर नीचे आ गया है। इस बार ‘उड़ने की आशा’ सीरियल की टीआरपी 2.4 रही है। सीरियल में लीड रोल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा हैं।
4 of 6
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे पायदान पर है ये शो
गुम है किसी के प्यार में शो लगातार पिछले कई हफ्तों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है। टीवी शो को 2.2 रेटिंग मिली है। वहीं, चौथे नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी है, इसे 2.2 की टीआरपी मिली है। इसी के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पांचवें नंबर है। इस बार इस सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है।
विज्ञापन
5 of 6
टीवी के टॉप 30 शोज
- फोटो : अमर उजाला
टॉप 10 में शामिल हैं ये शोज
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर 'बिग बॉस', सातवें नंबर पर 'मंगल लक्ष्मी' और आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शोज रहे। वहीं, इस फेहरिस्त में नौवें नंबर पर 'झनक' और दसवें नंबर पर 'परिणीति' ने अपना स्थान बनाया है।
सब टीवी के ये शो भी हैं शामिल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा और वागले की दुनिया भी टॉप 30 शोज की लिस्ट में शामिल है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टीवी पर 1.9 रेटिंग मिली है। वागले की दुनिया को 1 रेटिंग मिली है।