फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'जाट' की पकड़ बरकरार, 'सिकंदर' का खेल खत्म, जानें 'गुड बैड अग्ली' का हाल?

Fri, 18 Apr 2025 07:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thursday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'जाट' मजबूती से आगे बढ़ रही है। वहीं, सलमान खान की सिकंदर टिकट खिड़की पर दम तोड़ चुकी है। इसके अलावा 'गुड बैड अग्ली' के प्रदर्शन को भी संतोषजनक नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
1 of 5
जाट, सिकंदर, गुड बैड अग्ली - फोटो : एक्स
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें 'जाट' अपनी मजबूत पकड़ के साथ बाजी मार रही है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है और मजबूती से टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। दूसरी ओर, अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' अपने बड़े बजट के हिसाब से उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। हालांकि, यह स्थिर कमाई कर रही है। वहीं, सलमान खान की 'सिकंदर' का हाल बेहाल है, जिसकी कमाई अब लगभग ठप हो चुकी है।
Pawan Kalyan: पवन कल्याण और उनके बेटे के बारे में अश्लील पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, अल्लू अर्जुन का फैन निकला आरोपी
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जाट' ने अब तक की इतनी कमाई
'जाट' ने अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। गुरुवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 61.5 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन सीक्वेंस और किरदारों की गहराई ने इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया है।
Amar Ujala Samwad: इमरान के लिए गाने तैयार करने में आई मुश्किल, संवाद में बोले 'ग्राउंड जीरो' के निर्देशक तेजस
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : एक्स( ट्विटर)
सीक्वल बनाने की तैयारी में निर्माता
फिल्म के प्रदर्शन से खुश होकर इसके निर्माताओं ने सनी देओल के साथ 'जाट 2' के सीक्वल का एलान कर दिया है। जाट की कहानी सामाजिक मुद्दों को छूती है, जो दर्शकों के साथ गहरे स्तर पर जुड़ रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

4 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'गुड बैड अग्ली' ने बटोरे इतने करोड़
'गुड बैड अग्ली' ने अपने आठवें दिन यानी गुरुवार को पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई 118.85 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, फिल्म का बजट और स्टार पावर को देखते हुए यह प्रदर्शन औसत माना जा रहा है। अजित की दमदार मौजूदगी और कुछ शानदार एक्शन सीन्स के बावजूद, फिल्म अब तक अपनी लागत वसूल नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' का खेल खत्म
सलमान खान की 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। 19वें दिन फिल्म ने मात्र 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 109.9 करोड़ रुपये हो गई है। सलमान के स्टारडम को देखते हुए यह प्रदर्शन निराशाजनक है। कमजोर स्क्रिप्ट और दिशाहीन कहानी ने फिल्म को शुरुआत से ही नुकसान पहुंचाया। बॉक्स ऑफिस पर यह इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें