फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'जाट' और 'गुड बैड अग्ली' की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' का बुरा हाल

Sat, 12 Apr 2025 07:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday Box Office Collection Report: शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं कि 'जाट', 'सिकंदर' और 'गुड बैड अग्ली' ने टिकट खिड़की पर अब तक कितनी कमाई की।
 
विज्ञापन
1 of 5
जाट, गुड बैड अग्ली, सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। सनी देओल की 'जाट' और अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। वहीं, सलमान खान की 'सिकंदर' का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। आइए इन फिल्मों के ताजा आंकड़ों पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस का माहौल कैसा है।
Jaat Box Office Collection: दूसरे दिन बुरी तरह लड़खड़ाई सनी देओल की जाट, एक्सपर्ट बोले- ‘बी ग्रेड टाइप..’
विज्ञापन

2 of 5
जाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जाट' की रफ्तार पड़ी धीमी
सनी देओल की 'जाट' ने पहले दिन नौ करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर सात करोड़ रुपये रह गया। अब तक फिल्म ने कुल 16.5 करोड़ रुपये जोड़े हैं। 
Rajiv Sen: सुष्मिता सेन की भाभी रहीं चारु असोपा को पैसों की तंगी, पूर्व पति राजीव सेन ने रखा अपना पक्ष
विज्ञापन

3 of 5
जाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड पर टिकी निगाहें
100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सनी का देसी अंदाज और जोशीले डायलॉग दर्शकों को पसंद तो आ रहे हैं, लेकिन 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर की उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही हैं। जानकारों का मानना है कि वीकेंड पर अगर दर्शकों की भीड़ बढ़ी, तभी यह फिल्म अपनी लागत निकालने की दिशा में आगे बढ़ पाएगी।

4 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : एक्स
'गुड बैड अग्ली' का भी फीका पड़ा जादू
अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' ने पहले दिन 28.5 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर हर किसी का ध्यान खींचा था। हालांकि, दूसरे दिन इस फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये ही जोड़े। अब इसका कुल कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपये हो गया है। 190 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म में अजित का स्टाइल और एक्शन दर्शकों को लुभा रहा है, लेकिन कमाई में आई गिरावट चिंता का सबब है। अगर फिल्म इस रफ्तार को दोबारा पकड़ पाई, तभी यह अपने बजट की भरपाई कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' का बुरा हाल
सलमान खान की 'सिकंदर' से फैंस को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ा चुकी है। फिल्म का अपने बजट तक पहुंचना लगभग नामुमकिन है। रिलीज के 13वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने केवल 35 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 108.15 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई लगातार गिरती गई। न तो समीक्षकों ने इसे सराहा और न ही दर्शकों ने इसे खास पसंद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें