फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: 'आजाद'-'इमरजेंसी' की धीमी शुरुआत, जानें 'गेम चेंजर' सहित अन्य फिल्मों का भी हाल

Sat, 18 Jan 2025 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: फ़िल्म 'आजाद' और 'इमरजेंसी' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही है। इसके अलावा अन्य फिल्मों जैसे 'गेम चेंजर' का भी प्रदर्शन टिकट खिड़की पर बेहद खराब रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
इमरजेंसी, आजाद, गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
2025 का जनवरी महीना भारतीय सिनेमा के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस महीने सबसे पहले राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' रिलीज हुई। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं। वहीं, अब हाल ही में बड़े पर्दे पर 'आजाद' और इमरजेंसी ने दस्तक दी है। ये फिल्में भी टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा पुष्पा 2 की रफ्तार अब काफी ज्यादा धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को कितना कारोबार किया...
Crime Thriller Series: आज 'पाताल लोक 2' ओटीटी पर है अवेलेबल, देखें ये पांच बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज
विज्ञापन

2 of 6
आजाद का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आजाद से अमन देवगन और राशा थडानी ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का  बजट 80 करोड़ से 100 करोड़ के आस-पास का है। फिल्म में अजय देवगन भी हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 50 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। 
Ranveer Singh-Deepika Padukone: कजिन की शादी में शरीक हुए रणवीर-दीपिका, दिल जीत लेगा खूबसूरत अंदाज
विज्ञापन

3 of 6
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी लंबे समय तक सेंसर बोर्ड की वजह से रिलीज नहीं हो सकी थी। अब आखिरकार यह फिल्म पर्दे पर आ चुकी है। फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। काफी समय से चल रही इस फिल्म की चर्चा के बावजूद यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 35 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया।

4 of 6
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
गेम चेंजर
राम चरण अभिनीत गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। फिल्म  का निर्देशन शंकर ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये के आस-पास का है। 10 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी है। आठवें दिन फिल्म ने महज  दो करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 120.3 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस का किला फतेह नहीं कर सकी है। पहले दिन से ही इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही। आठवें दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 11.35 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुष्पा 2
धमाकेदार कमाई के बाद अब पुष्पा 2 की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। हालांकि, सातवें हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। 44वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1225.7 करोड़ रुपये हो गई है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें