फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का दबदबा कायम, 500 करोड़ की दहलीज पर फिल्म, 'जेलर 2' ने कमाए इतने; जानें कलेक्शन

Mon, 09 Nov 2026 07:50 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। 
  • वहीं रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भी थिएटर्स में जमी हुई है। 
  • जानिए इन दोनों फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बड़े बजट वाली फिल्म 'रामायण' को देश के साथ विदेश में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं 'जेलर 2' की कमाई पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। जानिए इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' का भारत में कलेक्शन 
'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म के कुल 21,770 शोज हुए।

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में 17,755 शोज के जरिए 36.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.25 करोड़, तमिल में 3.15 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 238.85 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 6
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड भी फिल्म का क्रेज 
विदेशों में भी 'रामायण' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में 45 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 214 करोड़ रुपये हो गई है। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 499.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस थोड़ी दूर है।

टिकटों की बिक्री की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के 23,53,669 टिकट बिके। वहीं, रिलीज से अब तक फिल्म के कुल 93,41,698 टिकट बिक चुके हैं।

4 of 6
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' का कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। लेकिन अब रिलीज को समय हो जाने और रामायण की रिलीज के बाद इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। 

रविवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 470.40 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 827 करोड़ की कमाई कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' के बारे में 
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- दिवाली 2026: कभी गिनकर मिलते थे पटाखे, पहली कमाई से मां के लिए खरीदी साड़ी; निमरत कौर ने याद किए बचपन के दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें