नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म की जिस तरह से चर्चा थी, उसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। जानिए दिवाली के दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
'रामायण'
- फोटो : अमर उजाला
'रामायण' की कितनी हुई कमाई?
'रामायण' ने ओपनिंग डे पर ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
पहले दिन इसने 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 69.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
3 of 5
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'रामायण' की कुल कमाई
आज रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 42.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 225.55 करोड़ रुपये हो गया है। चौथे दिन देशभर में 18466 शो दिखाए जा रहे हैं।
4 of 5
रामायण
- फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
भाषा के हिसाब से कितनी हुई कमाई?
तीसरे दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 29.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
कन्नड़ भाषा में 5.97 करोड़, तेलुगु में 4.93 करोड़ और तमिल भाषा में 2.48 करोड़ रुपये कमाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट दो हजार करोड़ रुपये है।
फिल्म को विदेश में भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
चार दिनों में इसने वर्ल्डवाइड लगभग 384 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'रामायण' की स्टारकास्ट
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है।