फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ के लिए कैसा बीता रविवार? आमिर की ‘एक दिन’ पर भारी पड़ी हॉलीवुड फिल्म; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 04 May 2026 08:23 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ जैसी फिल्मों की चुनौती है। जानते हैं संडे को इन फिल्मों ने किया कैसा प्रदर्शन…
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में बनी हुई हैं। इनमें हिंदी बॉलीवुड फिल्मों से लेकर मराठी, हॉलीवुड और साउथ तक की फिल्में शामिल हैं। जानते हैं कि इन फिल्मों का कैसा बीता रविवार और अब तक कितनी हुई कमाई?

विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'राजा शिवाजी' - फोटो : सोशल मीडिया

राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर बड़े बजट की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अपनी शुरुआत अच्छी की थी। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म की रविवार की कमाई भी सामने आई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने रविवार को अपने तीसरे दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये तीन दिनों में उसकी सबसे अधिक कमाई है। इस तरह से तीन दिनों में ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 7
एक दिन - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक दिन
राजा शिवाजी के साथ ही आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘एक दिन’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘एक दिन’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। अपने पहले दिन सिर्फ 1.37 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन शनिवार को 1.20 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 1.96 करोड़ रुपए रहा। इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ सिर्फ 3.85 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।

4 of 7
द डेविल वियर्स प्राडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द डेविल वियर्स प्राडा 2
हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन 3.80 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने पेड प्रिव्यू शोज में भी 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपए कमाए। जबकि तीसरे दिन रविवार को ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ सिर्फ 3.85 करोड़ रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 13.35 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन

5 of 7
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

भूत बंगला
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने 17वें दिन तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से अब ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन 142.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

6 of 7
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। भारत में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अब 10वें दिन अपने दूसरे रविवार को भी ‘माइकल’ ने 3.21 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन दस दिनों में 36.32 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना अर्धशतक पूरा करने के करीब है। 46 दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है। अब 46वें दिन अपने 7वें रविवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने 1.40 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब बढ़कर 1,138.54 करोड़ रुपए पहुंच गया है


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें