फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘करुप्पु’ के आगे धीमी पड़ी ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार, ‘आखिरी सवाल’ समेत बाकी फिल्मों का भी ऐसा रहा हाल

Thu, 21 May 2026 07:55 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी टक्कर में ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘करुप्पु’ के बीच शानदार फाइट देखने को मिल रही है। जानिए बीते दिन कैसा रहा इन दोनों फिल्मों समेत बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का हाल…

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। वहीं अलग-अलग जॉनर की भी कई फिल्में मौजूद हैं। जानते हैं कि बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा बीता और कैसी रही इनकी कमाई?

विज्ञापन

2 of 6
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपए रहा था। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 6
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया

करुप्पु
तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यही कारण है कि फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर लिया है। छठे दिन बुधवार को ‘करुप्पु’ ने 10.30 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 105.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

4 of 6
आखिरी सवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

आखिरी सवाल
संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को सिर्फ 19 लाख रुपए की कमाई की। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन छह दिनों में महज 2.59 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कृष्णावतारम पार्ट 1
भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ लोगों को अभी भी प्रभावित कर रही है। हालांकि, अब पहली बार 14वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी है। बुधवार को फिल्म ने 98 लाख रुपए की कमाई की। इस तरह से अब फिल्म का कुल कलेक्शन 23.65 करोड़ रुपए तक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म अभी भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है। अब 20वें दिन तीसरे बुधवार को भी फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 88.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें