फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर पैसों की 'बरसात', द लॉयन किंग के साथ सुपर 30 और कबीर सिंह भी दिखा रहीं दम

Fri, 26 Jul 2019 03:51 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
The Lion King, Kabir Singh, Super 30 - फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हर तरफ सावन की हरियाली है। कबीर सिंह का दबदबा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। ऋतिक रोशन की सुपर 30 भी दूसरे हफ्ते में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। वहीं हॉलीवुड की एनीमेशन फिल्म द लॉयन किंग बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों से तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 4
लॉयन किंग का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग ने भारत में रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 81 करोड़ 57 लाख रुपये कमा लिए। फिल्म के दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकडा पार कर लेने की पूरी उम्मीद हैं। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी कामयाबी मिली है और इस फिल्म के हिट होने के साथ ही डिजनी की कुछ और बड़ी फिल्मों में भारतीय दर्शकों के हिसाब से कुछ न कुछ नई चीजें जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Super 30 - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को उनकी ब्रांड वैल्यू का अच्छा फायदा मिला है। फिल्म को दूसरे हफ्ते में इस साल रिलीज हुई भारत, केसरी और गली बॉय से बेहतर रिस्पॉन्स मिला। करीब 82 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में बुधवार तक 110 करोड़ 68 लाख रुपये कमा लिए थे।
विज्ञापन

4 of 4
kabir singh - फोटो : social media
उधऱ, शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज के पांचवे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर थकने को तैयार नहीं हैं। कबीर सिंह के बाद रिलीज हुई सुपर 30 और द लॉयन किंग जैसी फिल्में भी इसके असर को कम नहीं कर पांईं। फिल्म ने पांचवे वीकएंड में करीब पांच करोड़ रुपये कमाए। सप्ताह के दिनों में भी इसका कलेक्शन प्रतिदिन औसतन 75 लाख रुपये रहा। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर अब तक 274 करोड़ 36 लाख रुपये कमा चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें