फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन मंगल के बाद 'बच्चन पांडे' बनकर लौटे अक्षय, सलमान के बाद अब निशाने पर आमिर खान

Fri, 26 Jul 2019 03:09 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar, Aamir Khan - फोटो : amar ujala
अगले साल ईद पर सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की फिल्म इंशाअल्लाह के आ जाने से अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट खिसकने की चोट सहला रहे अक्षय कुमार ने अब अगले साल क्रिसमस पर अपनी नई फिल्म रिलीज करने की ठानी है। इस दिन आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को अक्षय की नई फिल्म बच्चन पांडे का भी इसी तारीख को रिलीज करने का ऐलान हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 4
Bachchan Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार की कई फिल्मों से बतौर लेखक जुड़े रहे फरहाद सामजी के नाम के साथ शुक्रवार को उनकी जिस नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ, उसका नाम है बच्चन पांडे। दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान अब तक अपनी दबंग सीरीज की फिल्मों में चुलबुल पांडे का रोल करते रहे हैं और इस सीरीज ने उनकी हिंदी पट्टी में खूब तगड़ी पैठ भी बनाई। अक्षय कुमार को आम तौर पर विदेश में बसे पंजाबी लोगों को ध्यान में रखकर फिल्म बनाने वाले हीरो के तौर पर जाना जाता है। कनाडा की मानद नागरिकता भी इसी के चलते उन्हें मिली।
विज्ञापन

3 of 4
aamir khan - फोटो : file photo
लेकिन, अब अक्षय कुमार ने लगता है खान सितारों से सीधी टक्कर लेने की ठानी है। पिछले कई साल से ईद पर सलमान खान की फिल्में ही रिलीज होती रही हैं तो उन्होंने पहला निशान अगले साल की ईद को बनाया और अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज उस दिन रखी। ये अलग बात है कि सलमान खान के रुतबे के आगे सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी टिक नहीं सके। और सलमान खान ने उनको बुलाकर खुद इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी और अपनी अगली फिल्म इंशाअल्लाह के लिए साल 2020 की ईद बुक कर दी।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब अक्षय कुमार ने आमिर खान की फेवरिट रिलीज डेट क्रिसमस को निशाना बनाया है। अगले साल क्रिसमस पर ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। यहां दिलचस्प ये है कि अक्षय की इस फिल्म को वही साजिद नाडियाडवाला बनाने जा रहे हैं जिनको सलमान खान ने फिल्म किक में निर्देशक बनाया। किक की सीक्वेल की तैयारी भी साजिद इन दिनों कर रहे हैं और सलमान के साथ वह यह फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग खत्म होने के बाद शुरू करने की तैयारी में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें