फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रॉ' की हुई धीमी शुरुआत तो अक्षय की 'केसरी' दूसरे हफ्ते पार नहीं कर सकी 150 का आंकड़ा

Sat, 06 Apr 2019 11:25 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
Romeo Akbar Walter and Kesari - फोटो : amar ujala
इस हफ्ते की सोलो रिलीज फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। शुक्रवार को सुबह के शोज में करीब 20 फीसदी दर्शक ही फिल्म देखने पहुंचे हालांकि देर रात के शो में दर्शकों की उपस्थिति 30 फीसदी तक पहुंच गई। अमर उजाला को फिल्म ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब पांच करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। 
विज्ञापन

2 of 7
Romeo Akbar Walter - फोटो : social media
करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनी रोमियो अकबर वॉल्टर के उत्तर भारत के मिश्रित आबादी वाले शहरों में अच्छी कमाई करने की संभावनाएं रहीं लेकिन फिल्म को वितरित कर रही कंपनी वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने फिल्म के प्रचार के दौरान उत्तर भारत की पूरी तरह उपेक्षा की जिसका खामियाजा फिल्म को उठाना पड़ रहा है। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई इसकी लागत के करीब तक पहुंचना भी मुश्किल दिख रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 7
junglee
हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल की पहली हिंदी फिल्म जंगली ने पहले हफ्ते में संतोषजनक कमाई की। विद्युत जामवाल के रोमांचक एक्शन से भरपूर ये फिल्म बच्चों को खासी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.73 करोड़ रूपये का कारोबार किया, जो उम्मीद के मुताबिक ही है। फिल्म के दूसरे हफ्ते में 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद है। टाइम्स ग्रुप के फिल्म प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स की ये फिल्म 23 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। वहीं सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म नोटबुक पहले हफ्ते में सिर्फ 3.55 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी।

4 of 7
Kesari - फोटो : file photo
वहीं, धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म केसरी की सक्सेस पार्टी भी लटक गई है। फिल्म के हीरो अक्षय कुमार और निर्माता करण जौहर फिल्म के दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पूरा कर लेने पर ये पार्टी देने वाले थे लेकिन फिल्म दूसरे हफ्ते में सिर्फ 28.51 करोड़ रुपये ही कमा सकी। फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 104 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे हफ्ते ही आई करीब 75 फीसदी की गिरावट के चलते केसरी को सुपरहिट फिल्म का तमगा मिल पाना मुश्किल दिख रहा है। केसरी का बजट 80 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

5 of 7
badla, captain marvel - फोटो : social media
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर अब भी चल रहीं दूसरी फिल्मों में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर बदला ने चार हफ्ते में 77.47 करोड़ रुपये, लुका छुपी ने पांच हफ्तों में 88.44 करोड़ रुपये, टोटल धमाल ने छह हफ्तों में 151.05 करोड़ रुपये की कमाई की।
 
विज्ञापन

6 of 7
Total Dhamaal Gully Boy - फोटो : file photo
इस साल के पहली तिमाही में टोटल धमाल के अलावा गली बॉय और उरी सुपरहिट फिल्में रहीं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर अब तक सात हफ्तों में 233.13 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। विकी कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भी 233 करोड़ रुपये की कमाई अपनी रिलीज के 12 हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo
आने वाले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर दो हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। विवेक ओबेरॉय स्टारर पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को रिलीज होगी जबकि अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है 12 अप्रैल को रिलीज होगी। पीएम मोदी की रिलीज डेट पहले 5 अप्रैल रखी गई थी लेकिन फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न मिल पाने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी। फिल्म को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें