फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन से दोगुनी रफ्तार से आगे निकले अक्षय, जानें बाटला हाउस और मिशन मंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 25 Aug 2019 02:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघर में दो फिल्मों ने दस्तक दी थी। एक है जॉन अब्राहम की बाटला हाउस और दूसरी है अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मिशन मंगल। दोनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार के साथ शुरुआत की थी। लेकिन करीब दो हफ्ते के बाद दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा अंतर आ गया है।
विज्ञापन

2 of 6
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
बाटला हाउस
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस ने दूसरे शनिवार तक कुल 76.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने जहां 4.15 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं शनिवार को 6.58 करोड़ रुपये।

पढ़ें: भारतीय फिल्मों के पाकिस्तान में बैन होने पर जॉन अब्राहम ने दिया जवाब, जानकर होगा गर्व
विज्ञापन

3 of 6
mission mangal - फोटो : social media
मिशन मंगल
अक्षय कुमार, कीर्ति कुलहारी, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी, तापसी पन्नू स्टारर फिल्म दूसरे शनिवार तक कुल 149.31 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि दूसरे शुक्रवार को 7.83 करोड़ रुपये जबकि शनिवार को 13.32 करोड़ रुपये की कमाई की।

पढ़ें: 'जितनी इज्जत कमाई है सब निकल जाएगी', जानें ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार

4 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
बात अक्षय कुमार की करें तो एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में 467 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अक्षय कुमार चौथे पायदान पर आ गए हैं। पिछले साल सलमान खान ने भी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई थी, लेकिन इस साल सलमान को इसमें शामिल नहीं हैं। 2019 की सर्वाधिक कमाने वाली सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर था। फिल्मों की बात करें तो अक्षय ने हाल ही में अपनी फिल्म बच्चन पांडे का पोस्टर जारी किया था।

पढ़ें: 2 करोड़ रुपये दान करने पर बोले अक्षय कुमार- 'भगवान ने बहुत दिया, कहां लेकर जाने हैं पैसे'
विज्ञापन

5 of 6
john abraham - फोटो : social media
बात जॉन अब्राहम की बात करें तो बाटला हाउस के बाद जॉन  ने अगली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। जॉन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस फिल्म की जानकारी दी। बता दें कि जॉन की अगली फिल्म का नाम मुंबई सागा है। फिल्म के पोस्टर के मुताबिक फिल्म 19 जून 2020 को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक तरफ जहां इन दोनों फिल्मों की कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है तो वहीं इस शुक्रवार को प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो रिलीज हो रही है। इस फिल्म का बजट करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें