फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटला हाउस ने भी पकड़ी रफ्तार, सोलो हीरो के तौर पर जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी हिट बनने के आसार

Mon, 19 Aug 2019 02:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Batla House - फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस पर अगर अक्षय कुमार की फिल्म सबसे तेज सौ करोड़ रुपये कमाने वाली उनकी पहली सोलो फिल्म बनने जा रही है तो वहीं इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी पीछे नहीं हैं। फिल्म की अब तक की कमाई को देखते हुए यह फिल्म जॉन अब्राहम के करियर की भी सबसे अधिक कमाई करने वाली सोलो फिल्म बनने की तरफ बढ़ चली है।
 
विज्ञापन

2 of 4
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 79.61 करोड़ रुपये कमाए। जॉन की सोलो फिल्म की कमाई की बात करें तो उनकी फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरन ने दो साल पहले 25 मई को रिलीज होकर 64.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पढ़ें: भारतीय फिल्मों के पाकिस्तान में बैन होने पर जॉन अब्राहम ने दिया जवाब, जानकर होगा गर्व
विज्ञापन

3 of 4
batla house - फोटो : twitter
इस साल रिलीज हुई जॉन की फिल्म बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर अपने स्क्रीन्स की संख्या के हिसाब से बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म ने रविवार तक की कमाई मिलाकर अब तक 47.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन गुरुवार को 15.55 करोड़, शुक्रवार को 8.84 करोड़, शनिवार को 10.90 करोड़ और रविवार को 12.70 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।
 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म रॉ में जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल रिलीज हुई जॉन की पिछली फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर की कमाई 38.88 करोड़ रुपये रही थी। जॉन की पिछले पांच साल की फिल्मों की बात करें तो इस दौरान रिलीज हुईं उनकी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 2015 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम बैक रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 95.92 करोड़ रुपये कमाए थे। मद्रास कैफे उनके करियर को नया मोड़ देने वाली फिल्म मानी जाती है जिसने 2013 में 43.84 करोड़ रुपये कमाकर उनको सोलो हीरो के तौर पर फिर से स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई।

पढ़ें: आखिर क्यों भूषण कुमार ने बनाई बाटला हाउस जैसी फिल्म, वजह हैरान कर देगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें