फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘ओ रोमियो’ को मिला वीकएंड का फायदा? जानें ‘तू या मैं’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Mon, 16 Feb 2026 08:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: आज सोमवार है, लेकिन कल रविवार को वीकएंड था इससे भी फिल्मों के कलेक्शन पर कुछ खास असर पड़ता नजर नहीं आया। जानिए नई रिलीज 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' ने रविवार को कितने का कारोबार किया। इसके साथ ही 'वध 2', 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन का हाल।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं इसी के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' भी इसी दिन रिलीज हुई। इन दोनों फिल्मों के अलावा 'वध 2', ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
'तू या मैं' - फोटो : X
'तू या मैं'
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 6 लाख रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये और रविवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.80 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
'वध 2' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'वध 2'
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 'वध 2' की रिलीज को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शनिवार को सिर्फ 11 लाख रुपये कमाए। वहीं रविवार को इस पहले ने सिर्फ 7 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अब तक कुल 3.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 5
'मर्दानी 3' - फोटो : X
'मर्दानी 3'
30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को आज पूरे 18 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शनिवार को 16वें दिन 1.65 करोड़ रुपये और रविवार को 17वें दिन 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 44.2 करोड़ रुपये का करोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'बॉर्डर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'बॉर्डर 2'
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को आज पूरे 24 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शनिवार को 23वें दिन फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये और रविवार को 24वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 'बॉर्डर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 321.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें