रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं 'रणबाली', 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए गुरुवार को वर्किंग डे पर इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कितनी कमाई की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दृश्यम 3 फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आज गुरुवार को इसने 2.10 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 361.85 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म प्रहार
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
'प्रहार' का सबसे औसत प्रदर्शन
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है।
फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सफर खास नहीं रहा।
आज फिल्म ने 1.06 करोड़ की कमाई की।
फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 17.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। यही इसका कुल कलेक्शन भी है।
4 of 6
फिल्म 'नई नवेली'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' फिर भी प्रहार से बेहतर
एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने भी आज बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। प्रहार के मुकाबले नई नवेली ने बेहतर कमाई की है। लेकिन ये फिल्म भी ज्यादा दर्शकों को नहीं बटोर पाई है। फिल्म ने आज गुरुवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 22.15 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
रणबाली
- फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' के सामने फीकी पड़ी 'रणबाली'
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' जेलर 2 के मुकाबले काफी धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है।
फिल्म ने आज 2.98 करोड़ की कमाई की है।
इसे भी रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म ने 7 दिनों में कुल 45.03 करोड़ की कमाई की है।
'जेलर 2' का शानदार प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर सफलता की रेस में फिलहाल रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सबसे आगे चल रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन बीते दिनों में इसने शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि आज इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
आज फिल्म ने 6.40 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 323.60 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 606.05 करोड़ हो गया है।