फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का जलवा बरकरार, 'ओम' ने दी टक्कर; 'गॉडजिला माइनस जीरो' नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा

Sun, 22 Nov 2026 08:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
  • वहीं, धनुष की फिल्म 'ओम- ऑपरेशन मोल' भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। 
  • दूसरी ओर, 'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई काफी धीमी नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' की धूम के बीच शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो', साउथ एक्टर धनुष की 'ओम' और भी रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रामायण - फोटो : साभार@imdb
'रामायण' ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
'रामायण' को 18वें दिन भी जबरदस्त कमाई जारी रखी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आज रविवार को 27.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 934.26 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,115.99 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिलम ने वर्ल्डवाइड 1,651 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 900 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इस मामले में फिल्म से आगे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ओम - फोटो : अमर उजाला
'ओम- ऑपरेशन मोल' की अच्छी शुरुआत
धनुष की फिल्म 'ओ.एम. ऑपरेशन मोल' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रामायण ने शानदार परफॉर्म करने के बावजूद पहले दिन इसने 18.10 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन 16.25 करोड़ कमाए थे। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इसने आज 12.21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। 

इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 46.56 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 54.26 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई धीमी
वहीं, 'गॉडजिला माइनस जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 2.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 3.46 करोड़ रुपये हो गई है। 

फिलहाल तीनों फिल्मों की कमाई के फाइनल आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 

ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट 2: 'कुछ ज्यादा ही...', पूनम पांडे का एपिसोड नहीं हुआ रिलीज; पोस्ट शेयर कर समय पर कसा तंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें