अजय देवगन की फिल्म 'रेड' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है ऐसा लग रहा है जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं आइए जानते हैं कलेक्शन कितना रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Raid
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'रेड' ने बीते शुक्रवार को 3.55 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने 66.60 करोड़ रुपए जुटा लिए। यह फिल्म साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर है।
विज्ञापन
3 of 4
raid
रिलीज के दिन यानी कि शुक्रवार (16 मार्च) को इस फिल्म ने 10.04 करोड़, शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 करोड़, मंगलवार को 5.76 करोड़ , बुधवार को 5.36 करोड़, गुरुवार को 4.66 करोड़ और शुक्रवार को 3.55 करोड़ की कमाई कर ली है।
इस शुक्रवार रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' भी रिलीज हुई है। ऐसे में 'रेड' की कमाई पर असर पड़ सकता है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म उत्तर प्रदेश में 80 के दशक में हुई इनकम टैक्स रेड पर आधारित है।