फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वें दिन कमाई के मामले में ठंडी पड़ी अजय देवगन की 'रेड', क्या रानी की 'हिचकी' दे पाएगी टक्कर

Fri, 23 Mar 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
अजय देवगन की दमदार अदाकारी और इलियाना की मासूमियत ने फिल्म 'रेड' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन बीत हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन की बात की जाए तो अब कुछ कम होता हुआ नजर आ रहा है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' आज रिलीज हुई है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रेड' की कमाई पर असर पड़ता है या फिर नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn
पहले हफ्ते में ही यह फिल्म बजट से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही। धमाकेदार ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने कुल मिलाकर 63.05 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि इस फिल्म का बजट 40 करोड़ है। यह फिल्म इस साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn
रिलीज के दिन यानी कि शुक्रवार को इस फिल्म ने 10.04 करोड़, शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 करोड़, मंगलवार को 5.76 करोड़ , बुधवार को 5.36 करोड़ तो वहीं गुरुवार को 4.66 करोड़ कमाई की। 

4 of 5
Ajay Devgn
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में 80 के दशक में हुई इनकम टैक्स रेड पर आधारित है। वाबजूद इसके रेड को फिल्म में जिस तरह से प्रदर्शित किया गया है वो आपको सीट से बांधे रखने लिए काफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Film Raid
इसके साथ ही दिल को छू लेने वाले डायलॉग ने फिल्म को कहीं भी बोर नहीं होने दिया। यह पूरी फिल्म अजय देवगन और सौरभ शुक्ला की एक्टिंग पर टिकी है जो दर्शकों के दिलों पर धाक जमाने के लिए काफी है। वहीं इलियाना का घरेलू महिला का रोल भी काफी इंप्रेसिव है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें