बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट आउट’को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में यह दोनों स्टार 27 साल बाद फिर से फिल्म में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
‘102 नॉट आउट’के टीजर के बाद अब इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में अमिताभ और ऋषि कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ‘102 नॉट आउट’के पोस्टर को दोनों स्टार के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बात करें ‘102 नॉट आउट’फिल्म के पोस्टर की तो इसमें ऋषि कपूर एक अंडे से झांकते नजर आ रहे हैं, वहीं अमिताभ बच्चन उन्हें इस तरह देखकर हंस रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने पोस्टर पर 'Baap COOL,beta OLD SCHOOL' एक टैगलाइन भी दी है।
4 of 5
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने फिल्म के पोस्टर को ट्वीट भी किया है। ऋषि कपूर ने पोस्टर ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ 27 साल बाद फिर से काम करने की जानकारी भी दी। फिल्म ‘102 नॉट आउट’अनोखे पिता और बेटे की जिंदगी को बयां करती है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक 102 साल के बूढ़े इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो कि 75 साल के ऋषि कपूर के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।