फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: वीकएंड पर फिर बढ़ी 'रामायण' की कमाई, धनुष की 'ओम' ने दी टक्कर? 'गॉडजिला माइनस जीरो' के बुरे हाल

Sat, 21 Nov 2026 07:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • थिएटर्स में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का दबदबा देखने को मिल रहा है। 
  • वहीं धनुष की फिल्म 'ओम' ने भी थिएटर्स में शानदार शुरुआत की है। 
  • इनके अलावा जानिए हॉलीवुड की 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'काली खेती' ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' की धूम के बीच शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो', साउथ एक्टर धनुष की 'ओम' और जैकी श्रॉफ की फिल्म 'काली खेती' भी रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
1600 करोड़ के करीब 'रामायण' 
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को भारत में 17.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,071.27 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म अब तक 896.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1,573.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, भारत में फिल्म का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

3 of 5
ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम' की शानदार शुरुआत 
रामायण के धमाल के बीत धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम- ऑपरेशन मोल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर इसने 18.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 9.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 32.56 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, नेट कलेक्शन 27.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

4 of 5
गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की धीमी शुरुआत 
हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारत में शुरुआत खास नहीं रही। पहले दिन इसने महज 70 लाख कमाए थे। आज शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 93 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 1.94 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 1.63 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काली खेती - फोटो : यूट्यूब
'काली खेती' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
फिल्म 'काली खेती' ने पहले दिन भारत में 19 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार के शुरुआती आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का अब तक का कुल भारत नेट कलेक्शन 19 लाख रुपये है।  

ये भी पढ़ें- सलमान खान: क्या 'बजरंगी भाईजान' और 'दबंग' के बनेंगे सीक्वल? भाईजान ने खुद किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें